बिहार: नीतीश कुमार ने फिर ली सीएम पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बना मंत्री

Dnewstoday दिनेश शर्मा : राष्ट्रीय जनता दल ( RJD) और जनता दल (यूनाइटेड) सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही घंटों बाद नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, सम्राट चौधरी, जेपी नड्डा मौजूद थे. रविवार को नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें शपथ दिलाई.

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में कुल 8 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. भाजपा से तीन- सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, जेडीयू से तीन- विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली.

पिछली बार, नीतीश कुमार ने 2022 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उन्होंने एनडीए से अपना नाता तोड़ लिया था और राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी गठबंधन में शामिल हो गए थे और बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री बने थे. 2022 और 2024 के बीच, नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने का बीड़ा उठाया था. जून 2023 में नीतीश कुमार ने विपक्षी दलों की पहली बैठक की मेजबानी की और इसका नाम INDIA पड़ा.

Related Articles

Back to top button