बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 133 वें जन्मदिवस की शोभा यात्रा कार्यक्रम आयोजन

D News Today मलिहाबाद निखिल विश्वकर्मा संवाददाता ।

लखनऊ। भारत रत्न परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 133 वें जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बहुजन महासम्मेलन व भव्य शोभा यात्रा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को फरिदीपुर मैदान शुभम मार्केट में किया गया। इस दौरान जय भीम और जय भारत के जयघोष से शहर गूंज उठा।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा के फरिदीपुर में मैदान शुभम मार्केट में भव्य गाजे बाजे और झाकियों के साथ रैली निकाली गई यह रैली फरिदीपुर होते हुए सीतापुर बाईपास और कानपुर बाईपास होते हुए कार्यक्रम में पहुंची इस रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि श्रद्धेय बुद्धिमित्र मुसाफिर अध्यक्ष श्रद्धेय श्याम किशोर कुरील संरक्षक ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्रद्धेय बुद्धिमित्र मुसाफिर ने इस मौके पर कहा कि डॉ.अंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया,जिससे पिछड़े और वंचित लोगों को मुख्यधारा से जुड़ने का मौका मिला है।

अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन भारतीय समाज के पिछड़े वर्गों,दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। वह एक प्रख्यात अर्थशास्त्री,कानूनविद और राजनेता थे। उन्होंने सिर्फ सामाजिक न्याय व सामाजिक असमानता के खिलाफ ही लड़ाई नहीं लड़ी बल्कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण,महिलाओं को बराबरी का अधिकार,जनसंख्या नियंत्रण,यूनिफॉर्म सिविल कोड,मौलिक दायित्व की भी बात की।

इस मौके पर सुभाष चंद्र गौतम जिला अध्यक्ष,अमृतलाल गौतम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,अमर सिंह कोषाध्यक्ष,लेखराम भारती मंडल अध्यक्ष,रामचंद्र रावत जिला अध्यक्ष, बिंद्रा प्रसाद भारती,विनोद कुमार कुरील,विपिन गौतम,अंकिता अंबेडकर,विजय भान रावत,भारी संख्या में सम्मानित लोग और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button