महिला ने छत के पंखे से फांसी लगाकर की आत्महत्या


Dnewstoday सुरेश शर्मा संवाददाता

परिजनों का आरोप बिमारी की वज़ह से महिला की मानसिक हालत नहीं था ठीक

हलिया, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के मतवार चौकी अंतर्गत कटाई गांव में बुधवार की रात महिला ने छत के पंखे में गमछा के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। महिला को पंखे से लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।कटाई गांव निवासी संजीव कुमार दुबे की तीस वर्षीया पत्नी रीनू बुधवार को देर रात छत के पंखे में गमछा के फंदे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मतवार रविप्रकाश ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की वर्ष 2014 में शादी हुई थी। पांच वर्षीया व तीन वर्षीया दो पुत्री हैं। महिला के पिता क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ डिप्टी चौबे ने पुलिस को बताया कि पुत्री रीनू काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी जिसका उपचार करवाया जा रहा था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से पुत्री ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष हलिया विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नही थी। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button