द ब्रांड हाउस जेंट्स कलेक्शन शोरूम का मंत्रोच्चार के बीच शुभारम्भ

Dnewstoday सुरेश शर्मा संवाददाता

राजगढ़/भावा, मिर्जापुर। विकास खण्ड राजगढ़ के नदिहार बाजार में के.आई.सी फील्ड के पास रविवार की दोपहर द ब्रांड हाउस जेंट्स कलेक्शन का विधी विधान मंत्रोच्चर के बीच शुभारम्भ किया गया। शोरूम का उद्घाटन सेवा निवृत्त एयरफोर्स व एलआईसी अभिकर्ता अरुण कुमार सिंह निवासी प्रयागराज द्वारा संपन्न किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र के लोगों को जो कपड़े बड़े बड़े महानगरों में मिलते थे वह कपड़े अब नदिहार बाजार में उचित मुल्य पर मिलेगा। लोगों को एक ही शोरूम में दैनिक उपभोग की समस्त वस्तुएं सस्ते दामों में उपलब्ध रहेगी। शोरूम के मालिक ऋषभ सिंह पटेल निवासी सेमरा बरहो द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर प्रमोद कुमार सिंह प्रबंधक किसान इंटर कॉलेज, विनोद कुमार सिंह प्रधान प्रतिनिधि कोन, ओम प्रकाश सिंह ग्राम प्रधान, रिंकी सिंह ग्राम प्रधान, अनिमेष सिंह, विशाल सिंह, प्रतीक सिंह, आशीष जायसवाल ग्राम प्रधान राजगढ़, अमन पटेल, सुभाष सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button