बेटे के लिए आए राजनाथ सिंह,पंकज सिंह अधिवेशन मिलने के बाद मैदानों का निरीक्षण बैठक कर रहे

दिनेश शर्मा : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दो दिन के दौरे ने भाजपा नेताओं को उस दौर की याद दिला दी जब वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और फिर बाद में मुख्यमंत्री थे। मुलाकात करने में वह जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तक ही सीमित नहीं रहे, उन्होंने सभी पूर्व जिलाध्यक्षों से भी मुलाकात की और यह भी दर्शाया कि संबंधों की गर्माहट अब भी पहले जैसी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनका दो दिन का प्रवास महानगर और युवा मोर्चा के प्रभारी उनके बेटे पंकज सिंह को बहुत मदद करेगा। एक तरह से वह उनकी जमीन मजबूत कर गए।

पंकज सिंह के कंधों पर है बड़ा दायित्व

अभी कुछ समय पहले युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह को महानगर भाजपा का प्रभारी बनाया गया है। एक तरफ उन पर लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफलता दिलाने की जिम्मेदारी है और अब युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के मिलने के साथ एक और बड़ा दायित्व कंधों पर आ गया है। इसके लिए उन्हें वरिष्ठ और युवा सभी नेताओं को साथ में लेकर चलना पड़ेगा।

बेटे के लिए आए राजनाथ सिंह

जिस दिन पंकज सिंह अधिवेशन मिलने के बाद मैदानों का निरीक्षण और बैठक कर रहे थे, उसी दिन उनके पिता राजनाथ सिंह भी आ गए थे। उनके स्वागत का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट पर सभी जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय व जिलाध्यक्ष थे, वहीं उनके गुरु जी के आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी। सर्किट हाउस में पूर्व जिलाध्यक्षों से जिस जोश से वह मिले, उसने पुलिस अधिकारियों को भी संदेश दे दिया जिनसे पूर्व जिलाध्यक्षों का कुछ देर पहले विवाद हो रहा था।

राजनाथ सिंह का बेटा

पंकज सिंह को लेकर युवाओं में आकर्षण

पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी के मुताबिक पंकज सिंह मिलनसार हैं और युवाओं में उनको लेकर आकर्षण भी है। वहीं शहर के लोगों का राजनाथ सिंह से पुराने संबंधों को लेकर भावनात्मक लगाव है। इसलिए यह लगाव पंकज सिंह के साथ भी है।

लोगों से है राजनाथ सिंह का खास संबंध

उत्तर जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय का मानना है कि राजनाथ सिंह से यहां के लोगों के आत्मीय संबंध हैं। इसी वजह से इतने लोग उनसे मिलने पहुंचे। वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं से उनका जुड़ाव है और इसका लाभ महानगर प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे पंकज सिंह को भी मिलेगा।

Related Articles

Back to top button