अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात समारोह में,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा केवल विजय का

Dnewstoday संवाददाता : सोमवार को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात समारोह में उपस्थित अतिथियों को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का पल न केवल विजय का, बल्कि विनम्रता का भी अवसर है। यह क्षण दिव्य है, यह क्षण सबसे पवित्र है। यही समय है सही समय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि हर युग के लोगों ने भगवान राम का अनुभव किया है। पिछले 11 दिनों में मुझे अलग-अलग भाषाओं और अलग-अलग राज्यों में रामायण सुनने का अवसर मिला है।


पीएम मोदी ने कहा कि राम आधार हैं। राम भारत के विचार हैं। ये राम के रूप में राष्ट्र चेतना का मंदिर है। राम भारत का विचार हैं। राम का विधान हैं। राम प्रवाह हैं। राम नीति भी हैं। राम व्यापक हैं। राम चेतना भी हैं। राम चिंतन भी हैं। राम वर्तमान हैं। राम अनंतकाल हैं। हमारे रामलला अब टैंट में नहीं बल्कि अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे। आज हमें श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की जंजीरों को तोड़कर राष्ट्र खड़ा हुआ है।”
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा की विश्व का इतिहास स्वयं इस बात का प्रमाण है कि कई देश अपने ही इतिहास में उलझे हुए हैं। जब समस्याओं को हल करने के लिए विभिन्न देशों ने अपनी कोशिश की तो, उन्हें हर तरफ से कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमारे देश ने जिस तरह से इतिहास की गांठें खोलीं हैं वह इस बात का प्रमाण है कि हमारा भविष्य हमारे अतीत से भी अधिक सुंदर होने वाला है। पीएम ने कहा एक समय ऐसा भी था जब कुछ लोग कहा करते थे कि राम मंदिर बन जाएगा तो आग लग जाएगी। लेकिन हम देख रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण किसी अग्नि को नहीं, बल्कि देश में नई ऊर्जा को जन्म दे रहा है। ऐसा कहने वाले लोग भारत की सामाजिक भावना की पवित्रता को नहीं समझ सकते।

अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला के नवीन विग्रह की सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे संबंधित अनुष्ठान में भाग लिया। उन्होंने भगवान राम के आगे साष्टांग प्रणाम किया। साथ ही भगवान राम के लिए अपनी असीम आस्था भी प्रकट की। इससे पहले सुनहरे रंग का कुर्ता, क्रीम रंग की धोती और उत्तरीय पहने प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित राम मंदिर के मुख्य द्वार से अंदर तक पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे और गर्भगृह में प्रवेश किया।

पीएम ने रामलला को भेंट किया चांदी का छत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान अपने हाथ में लाल रंग के कपड़े में लिपटा हुआ चांदी का छत्र भी लेकर आए। गर्भगृह में पीएम मोदी ने पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच अनुष्ठान शुरू किया। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए ‘संकल्प’ लिया । प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। इस मौके पर यूपी की गवर्नर आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे।

पीएम ने राममंदिर में कार्यरत श्रमवीरों पर की पुष्पबर्षा

मध्यान्ह में साढ़े बारह बजे (12-29) बजे रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने मंदिर परिसर पर पुष्प वर्षा की। प्रधान मंत्री ने राम मंदिर के निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों पर अपने हाथों से पुष्पवर्षा की तथा उनसे बात भी की।

दिनेश शर्मा D New Today UPHEAD

Related Articles

Back to top button